• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. obscene acts in delhi metro
Written By

क्या अश्लील हरकतों का 'अड्‍डा' बन गई है दिल्ली मेट्रो?

क्या अश्लील हरकतों का 'अड्‍डा' बन गई है दिल्ली मेट्रो? - obscene acts in delhi metro
  • लगातार सामने आ रही हैं अश्लील हरकतें
  • डीएमआरसी ने जारी की है गाइडलाइन
  • फ्लाइंड स्कवॉड बढ़ाने का निर्णय
 
obscene acts in delhi metro  : दिल्ली मेट्रो (delhi metro) में जिस तरह की हरकतें सामने आ रही हैं, उसे देखकर लगता है कि दिल्ली मेट्रो अश्लील हरकतों का अड्‍डा बन गया है। कभी यात्री ही अश्लील हरकत करने लग जाते हैं तो कभी मेट्रो स्टेशन का अश्लील वीडियो वायरल हो जाता है। ताजा मामले में भी एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति अश्लील हरकत करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि डीएमआरसी (DMRC) ने फ्लाइंग स्क्वॉड की संख्या बढ़ाने और ज्यादा सघन तरीके से निगरानी और चेकिंग करने का निर्णय लिया है। 
 
ताजा मामले में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके मुताबिक मेट्रो में बैठा एक युवक अश्लील हरकत करते हुए वीडियो देख रहा होता है, जबकि उसके पास एक लड़की बैठी हुई थी एवं अन्य यात्री भी बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति उस समय अश्लील क्लिप्स देख रहा था। इससे आसपास के यात्री उस स्थान से उठकर चले गए। 
 
हालांकि पुलिस ने घटना को स्वत: संज्ञान लेते हुए आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन व्यक्ति अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। 
 
मालीवाल ने अपने नोटिस में लिखा कि दिल्ली मेट्रो में एक शख्स को मास्टरबेशन करते हुए देखा जा सकता है। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 
 
कुछ समय पहले दिल्ली मेट्रो उस समय भी सुर्खियों में आई थी जब एक मॉडल बिकनी में ही मेट्रो में सवार हो गई। समय भी वीडियो वायरल होने के बाद काफी बवाल मचा था। हालांकि तब डीएमआरसी ने कहा था कि वह यात्रियों से सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल फॉलो करने की उम्मीद करता है, जो कि समाज में स्वीकार्य है।
 
डीएमआरसी ने कहा कि उसका संचालन और रखरखाव अधिनियम में अभद्रता को धारा 59 के तहत दंडनीय अपराध के रूप में सूचीबद्ध करता है। रिदम चनाना नामक की इस लड़की ने सुर्खियों में आने के बाद कहा था कि उसे ऐसे कपड़े पहनना पसंद है। उसने कहा कि ऐसे कपड़े पहनकर बाहर जाने में किसी भी प्रकार का डर नहीं लगता। तब इस लड़की की तुलना उर्फी जावेद से की गई थी। 
 
12 फरवरी 2020 को भी ऐसी ही हरकत एक महिला के साथ हुई जब वह जॉब से लौट रही है। घर पहुंचने के लिए वह मेट्रो में सवार हुई। उसी दौरान एक शख्स उसकी सीट के पास आकर उसे घूरने लगा। कुछ ही देर बाद उसने अपनी पेंट की जिप खोलकर अश्लील हरकत शुरू कर दी। महिला ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी। 
 
दिल्ली मेट्रो के कई अन्य वीडियो भी वायरल हुए हैं। एक वीडियो के मुताबिक एक कपल सरेआम एक-दूसरे को चूम रहा है, जबकि उस समय उसके आसपास यात्री बैठे हुए। इस सबसे बेपरवाह वह युवक अपनी प्रेम लीला में लगा रहा। एक अन्य वीडियो में दो युवक-युवती चलती मेट्रो में एक दूसरे चूमते हुए नजर आ रहे हैं।
 
कुछ साल पहले भी दिल्ली मेट्रो के सीसीटीवी कैमरे में एक अश्लील क्लिप कैद हो गई थी। इसमें लड़का और लड़की आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थे। कुछ समय बाद ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो। इससे दिल्ली मेट्रो में हड़कंप मच गया। किसी ने इसे लाइव शूट करके वायरल कर दिया था। इसमें कोई संदेह नहीं कि इस तरह की हरकतों से न सिर्फ यात्रियों खासकर महिलाओं को परेशानी होती है, बल्कि मेट्रो की साख पर भी बट्‍टा लगता है।