1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. NTA announces new dates for 3 important exams

CSIR NET और UGC NET परीक्षा की नई तारीखों का हुआ ऐेलान, जानिए कब होगी Exam

NTA announces new dates for 3 important exams
NTA announces new dates for 3 important exams : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट समेत रद्द और स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा शुक्रवार रात को कर दी। परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा इनके आयोजन में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच की गई।
यूजीसी-नेट परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई थी लेकिन एक दिन बाद ही इसे रद्द कर दिया गया था। यह परीक्षा अब नए सिरे से 21 अगस्त से चार सितंबर तक आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय को सूचना मिली थी कि परीक्षा की शुचिता से समझौता किया गया है जिसके बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि प्रश्न पत्र डार्कनेट पर लीक हुआ और टेलीग्राम ऐप पर सार्वजनिक हुआ था। सीएसआईआर यूजीसी-नेट को एहतियात के तौर पर स्थगित कर दिया गया था। अब ये परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होंगी।
आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेज के साथ ही चुनिंदा केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों या संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) अब 10 जुलाई को होगा। ये परीक्षा इससे पहले 12 जून को होनी थी लेकिन इसे निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
यौन उत्पीड़न मामला : येदियुरप्पा ने पीड़िता और उसकी मां को चुप रहने के पैसे दिए, CID ने दाखिल की चार्जशीट