सम्बंधित जानकारी
- COVID 19 : दिल्ली में पिछले 24 घंटे में आए 4006 नए मामले, 86 लोगों की हुई मौत
- गुजरात में BJP सांसद अभय भारद्वाज का कोरोना से निधन, PM मोदी ने जताया दु:ख
- Corona vaccine : मॉडर्ना के बाद अब इन 2 कंपनियों ने भी मांगी इमरजेंसी प्रयोग की अनुमति
- क्या पूरे देश को लगेगा कोरोना का टीका? सरकार का बड़ा बयान
- Corona महामारी को हुआ पूरा 1 साल, सबसे पहला मामला चीन में आया था सामने
Corona effect : ऑनलाइन आयोजित होंगे नोबेल पुरस्कार समारोह
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस वर्ष नोबेल पुरस्कार समारोह मुख्य तौर पर ऑनलाइन ही आयोजित किए जाएंगे, जहां विद्वानों को पदक और डिप्लोमा उनके देश में ही प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को नोबेल फाउंडेशन के एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता 7 और 8 दिसंबर को रस्मी आयोजन में अपने देश में ही पदक और डिप्लोमा हासिल करेंगे जिसे ओस्लो एवं स्टॉकहोम से 10 दिसंबर को ऑनलाइन पुरस्कार समारोह में दिखाया जाएगा।
नोबेल फाउंडेशन की प्रेस प्रमुख रेबेका ऑक्सेलट्रोम ने बताया कि स्वीडन के शाह कार्ल 16वें 10 दिसंबर को स्टॉकहोम सिटी हॉल के गोल्डन हॉल में आयोजित समारोह में ऑनलाइन शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि समारोह में संगीत पेश किया जाएगा। नोबेल पुरस्कार कंसर्ट में इस वर्ष दर्शक नहीं होंगे। इस वर्ष शांति का नोबेल पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को दिया गया है। (भाषा)
