1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitish Kumar said that if we come together then BJP will go below 100

Mahagathbandhan Rally : नीतीश कुमार को कांग्रेस का इंतजार, बोले- एकसाथ आ गए तो भाजपा 100 के नीचे चली जाएगी...

Nitish Kumar
पूर्णिया। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली में हजारों लोग जुटे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग एकसाथ 7 पार्टी हैं, सभी मिलकर काम कर रहे हैं। नीतीश ने कांग्रेस से आग्रह करते हुए कहा कि हमलोग तो कांग्रेस का ही इंतजार कर रहे हैं, जल्दी से फैसला कर लीजिए, अगर एकसाथ आ गए तो भाजपा 100 के नीचे चली जाएगी।

खबरों के अनुसार, बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली में हजारों लोगों के जुटने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि अगर लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दल एकजुट हो गए तो भाजपा कहीं नजर नहीं आएगी। कांग्रेस पार्टी महागठबंधन को लेकर जल्द फैसला ले, अगर जल्दी नहीं करेंगे तो नुकसान होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि एक बार विपक्ष एकजुट हो गया तो फिर भाजपा को 100 सीट भी नसीब नहीं होगी। बिहार में तो हम सभी एकजुट हैं, ऐसे ही पूरे देश में एक हो गए तो भाजपा कहीं नजर नहीं आएगी। नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कोई भी काम देशहित में नहीं कर रहे हैं।

नीतीश ने कहा कि बिहार के विकास में उनका कोई योगदान नहीं मिल रहा। हम लोग एक-एक काम कर रहे हैं। लोगों को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग दिन-रात काम कर रहे हैं।नीतीश ने कहा कि जो लोग आज बड़ा बड़ा दावा कर रहे हैं, उन्होंने क्या किया, बिहार को मदद का भरोसा दिलाया था, लेकिन बावजूद इसके कुछ नहीं दिया। केंद्र ने अभी तक कोई मदद नहीं दिया, सिर्फ़ वादा कर चले जाते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। किसी को भी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा नहीं है। हम लोगों को सिर्फ 2024 में भाजपा को हराना है। नीतीश कुमार ने कहा, मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम लोग पूरी तरह से आपस में मिलकर भाजपा का मुकाबला कर रहे हैं।

नीतीश ने दावा किया कि उनका एकमात्र लक्ष्य भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष को एकजुट करने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा, मैं इसे एक वास्तविकता बनाने की कोशिश करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूरे देश से खत्म करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि वे 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे।
Edited By : Chetan Gour
अगला लेख
iPhone 15 Pro के फीचर्स हुए लीक, जानिए पिछले मॉडल्स से कितना अलग होगा?