1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitish Kumar's Pragati Yatra cancelled after Manmohan Singh's death

मनमोहन सिंह के निधन के बाद नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा रद्द

Nitish Kumar
Pragati Yatra cancelled: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के निधन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों की प्रगति यात्रा रद्द कर दी गई है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।ALSO READ: मनमोहन सिंह ने 1991 के ऐतिहासिक केंद्रीय बजट का बचाव कैसे किया?
 
सीएमओ ने जारी किया बयान : मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री की 27 और 28 दिसंबर को निर्धारित प्रगति यात्रा को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर और 28 दिसंबर को वैशाली जिलों का दौरा करने वाले थे।ALSO READ: मनमोहन सिंह को BMW से ज्यादा पसंद थी Maruti-800, जानिए वजह?
 
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (92) को गुरुवार की शाम गंभीर हालत में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग लाया गया था और रात में उनका निधन हो गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: मनमोहन सिंह के घर लगा दिग्गजों का तांता, राष्‍ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि