शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nitish Kumar may meet Mamta Banerjee in Kolkata this week
Written By
Last Modified: सोमवार, 24 अप्रैल 2023 (09:26 IST)

कोलकाता में इस सप्ताह ममता से मुलाकात कर सकते हैं नीतीश

कोलकाता में इस सप्ताह ममता से मुलाकात कर सकते हैं नीतीश - Nitish Kumar may meet Mamta Banerjee in Kolkata this week
कोलकाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता में मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि नीतीश के सोमवार या मंगलवार को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ स्थित ममता बनर्जी के कार्यालय में उनसे मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने की रणनीति पर बंद कमरे में चर्चा कर सकते हैं।

ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ पिछले महीने इसी तरह की बैठकें की थीं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
WHO ने कहा सूडान गृहयुद्ध में अब तक 413 लोगों की मौत, अब मंडराया ये खतरा