sundarkand

नीतीश ने की विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा, बिहार में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

Updated: शनिवार, 16 अगस्त 2025 (15:18 IST)
Nitish Kumar announced special economic package: बिहार (Bihar) में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को निवेशकों के लिए कई 'विशेष आर्थिक पैकेज' (special economic packages) की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया (social media) पर एक पोस्ट के माध्यम से सरकार के इस निर्णय की घोषणा की।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर नीतीश कुमार ने पोस्ट किया कि हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। सरकार राज्य में उद्योग स्थापित करने और स्वरोजगार अपनाने वालों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करके प्रोत्साहित कर रही है।ALSO READ: Weather Update: यूपी बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज : उन्होंने कहा कि अब बिहार में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा। बिहार में निजी क्षेत्रों को उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सरकार ने विशेष आर्थिक पैकेज देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी सुविधाएं अगले 6 महीनों के भीतर उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त, राज्य में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों की महत्वपूर्ण सहायता के लिए कई अन्य प्रावधान भी किए गए हैं। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।ALSO READ: दो मतदाता पहचान पत्र रखने के मामले में क्या बोले बिहार के डिप्टी सीएम सिन्हा

प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा : कुमार ने कहा कि निवेशकों/उद्यमियों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज में पूंजी अनुदान, ब्याज अनुदान और जीएसटी से संबंधित प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा। सभी जिलों में उद्योग लगाने के लिए भूमि की व्यवस्था की जाएगी और जो उद्योग अधिक रोजगार देंगे, उन्हें नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।ALSO READ: भारत के महानतम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

उद्योगों के लिए आवंटित भूमि से जुड़े विवादों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में '7 निश्चय-2' पहल के तहत राज्य सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा किया था। अब सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख