1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nirmala Sitharaman press confrence real estate sector

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman
नई दिल्‍ली। वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आयात और रियल एस्टेट सेक्टर में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।

वित्तमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को नया घर खरीदने में राहत मिलेगी, उन्होंने हाउसिंग पर 10 हजार करोड़ के फंड का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि घर खरीदने के लिए जरूरी फंड के लिए स्पेशल विंडो बनाई जाएगी। इसमें एक्सपर्ट लोग काम करेंगे। लोगों को घर लेने में आसानी होगी और आसानी से लोन लिया जा सकेगा।
 
वित्तमंत्री ने एक्सपोर्ट बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए 50 करोड़ की स्कीम का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि फॉरेक्स लोन के नियमों को आसान बनाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक हालत सुधर रही है। महंगाई दर 4 प्रतिशत से नीचे हैं। अर्थव्यवस्था में सुधार के कदम जारी है। 
 
वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, मुद्रास्फीति नियंत्रण में है और औद्योगिक उत्पादन का पुनरुद्धार सुधार का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर में किए गए सुधारों का असर दिख रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि जुलाई के बाजट में हमने राजकोषीय घाटे का जिक्र किया था। एफडीआई फ्लो के बारे में हम काफी बात कर चुके हैं। अबतक इसमें सुधार ही हुआ है। अगस्त में इसमें काफी सुधार देखा गया है।
अगला लेख
अमित शाह बोले, देश की एक भाषा होना जरूरी, बयान से दक्षिण के नेता नाराज