manglik dosh calculator
Sat, 28 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Nirmala Sitaraman will be new defence minister

बड़ी खबर! निर्मला सीतारमण रक्षामंत्री और पीयूष गोयल रेल मंत्री...

Nirmala Sitaraman
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार में निर्मला सीतारमण को रक्षा मं‍त्रालय और पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय का जिम्मा सौंपा है। 
 
निर्मला सीतारमण देश की नई रक्षामंत्री होंगी। यह जिम्मा पहले अरुण जेटली के पास था। वे देश की दूसरी महिला रक्षामंत्री होंगी। इससे पहले इंदिरा गांधी के पास प्रधानमंत्री रहते रक्षा मंत्रालय का भी प्रभार था। 
 
पीयूष गोयल अब देश के नए रेलमंत्री होंगे और वे सुरेश प्रभु का स्थान लेंगे। वे कोयला मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे। सुरेश प्रभु वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। 
 
उमा भारती का विभाग बदलकर उन्हें सफाई और पेयजल विभाग दिया गया है। नितिन गडकरी अब सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन के साथ जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे। धर्मेन्द्र प्रधान को तेल एवं प्राकृतिक गैस के साथ कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय सौंपा गया है।
 
आरके सिंह को ऊर्जा राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। हरदीप पुरी को शहरी विकास मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। सत्यपाल सिंह शिक्षा राज्यमंत्री, अनंत कुमार हेगड़े को स्किल डेवलपमेंट और गजेंद्र सिंह शेखावत को ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनाया गया है। 
 
शिव प्रताप शुक्ल को वित्त राज्यमंत्री, अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य राज्यमंत्री और वीरेन्द्र कुमार को महिला विकास राज्यमंत्री बनाया गया है। 
ये भी पढ़ें
मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय...