बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. new prices of petrol diesel released
Written By
Last Updated : सोमवार, 16 मई 2022 (10:32 IST)

पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम

petrol diesel
नई दिल्‍ली। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल का दाम 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बावजूद तेल कंपनियों ने आज सोमवार भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
तेल कंपनियों ने एक दिन पहले सीएनजी के दाम बढ़ाए थे, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों को करीब 41 दिनों से स्थिर बनाए रखा है। इससे पहले मार्च-अप्रैल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10.20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। आखिरी बार 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की थी। हालांकि ब्रेंट क्रूड के दाम अगर 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बने रहते हैं तो तेल कंपनियां एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67, मुंबई में पेट्रोल 120.51 और डीजल 104.77, चेन्नई में पेट्रोल 110.85 और डीजल 100.94, कोलकाता में पेट्रोल 115.12 और डीजल 99.83, नोएडा में पेट्रोल 105.47 और डीजल 97.03, लखनऊ में पेट्रोल 105.25 और डीजल 96.83, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 और डीजल 85.83, पटना में पेट्रोल 116.23 और डीजल 101.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें
SBI के ग्राहकों का लोन होगा और महंगा, बैंक ने महीने में दूसरी बार बढ़ाया एमसीएलआर