1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Neet results 2019

NEET 2019 का परीक्षा परिणाम आज

Neet results 2019
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) बुधवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2019 का परीक्षा परिणाम जारी करेगा। परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर उपलब्ध होगा। इस साल 1.4 मिलियन से ज्यादा छात्रों ने यह परीक्षा दी थी।
 
नीट 2019 का आयोजन एनटीए द्वारा 5 मई और 20 मई को किया गया था। 20 मई को नीट 2019 की परीक्षा चक्रवाती तूफान फनी प्रभावित ओडिशा के उम्मीदवारों और कर्नाटक परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिनकी ट्रेनें देरी से चलीं।
अगला लेख
योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ीं ख़ास बातें