शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. nayab singh saini will take oath soon
Last Updated : शनिवार, 12 अक्टूबर 2024 (13:26 IST)

नायब सिंह सैनी का शपथ समारोह 17 अक्टूबर को, इन्हें मिल सकती है नई सरकार में जगह

nayab saini
हरियाणा बंपर जीत के बाद बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस 37 सीटों पर ही रह गई। इस चुनाव में जजपा और आम आदमी पार्टी का सफाया हो गया और इनेलो सिर्फ दो सीट जीतने में सफल रही। प्रदेश की तीन सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होने जा रहा है। नायब सिंह सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सुबह 10 बजे शपथ लेंगे। पंचकूला में यह समारोह आयोजित होगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा।

इन्हें मिल सकती है जगह : शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 50 हजार लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है। समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। हरियाणा सरकार की नई कैबिनेट में अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्ढा, श्रुति चौधरी, अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल, निखिल मदान को जगह मिल सकती है।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
पति यौन इच्छा अपनी पत्नी से व्यक्त नहीं करेगा तो कहां जाएगा : हाई कोर्ट