Daily Horoscope
✕

Money Laundering Case : नवाब मलिक की हालत गंभीर, अदालत करेगी जमानत अर्जी पर सुनवाई

Updated: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (21:48 IST)
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि कथित धनशोधन मामले में गिरफ्तार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की स्थिति गंभीर है। साथ ही अदालत उनकी जमानत अर्जी पर अगले सप्ताह गुण-दोष के आधार पर सुनवाई करने पर सहमत हो गई।

मलिक को 23 फरवरी, 2022 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित तौर पर भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े संपत्ति लेनदेन के मामले में धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पिछले साल चिकित्सा आधार पर जमानत का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था।

न्यायमूर्ति एमएस कार्णिक ने इस महीने की शुरुआत में मलिक के वकीलों से कहा था कि उन्हें पहले अदालत को इसको लेकर संतुष्ट करना होगा कि मलिक की हालत गंभीर है। इस हफ्ते मलिक के वकील अमित देसाई की संक्षिप्त जिरह के बाद न्यायमूर्ति कार्णिक ने शुक्रवार को माना कि मलिक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति से जूझ रहे हैं।

अदालत ने कहा, मैं इसे संज्ञान में ले रहा हूं कि वह गंभीर चिकित्सा स्थिति से पीड़ित हैं। हम इस मामले की गुण-दोष के आधार पर अगले सप्ताह से सुनवाई करेंगे। मलिक के वकील देसाई ने अधिवक्ता कुशाल मोर के साथ दलील दी थी कि मलिक एक साल से अधिक समय से जेल में हैं। उनकी एक किडनी खराब हो गई है और दूसरी किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही है।

देसाई ने कहा, जांच के लिए अदालतों से अनुमति लेने में 2-3 सप्ताह लगते हैं, इस तरह से काम नहीं होना चाहिए। उन्होंने पीएमएलए की धारा 45 के तहत अपवाद की ओर इशारा किया जो उन मामलों के लिए है जिसमें आरोपी 16 साल से कम उम्र का है या महिला है या बीमार है।

मई 2022 में, पीएमएलए से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए निर्दिष्ट विशेष अदालत ने उन्हें चिकित्सा आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था, लेकिन उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की अनुमति दी थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख