Hanuman Chalisa
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Navika Sagar Parikrama

महिला नौसैनिकों ने शुरू की दुनिया की यात्रा, मोदी ने दी शुभकामनाएं

Navika Sagar Parikrama
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने दुनिया की अपनी यात्रा 'नाविका सागर परिक्रमा' रविवार को शुरू की। पोत आईएनएसवी तरिणी पर सवार इन छह अधिकारियों की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों से उनके शुभ की कामना करने की अपील की।
 
प्रधानमंत्री ने टि्वटर पर लिखा है, 'आज विशेष दिन है। नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने आईएनएसवी तरिणी ने दुनिया का चक्कर लगाने की यात्रा शुरू की।'
 
उन्होंने लिखा है, 'पूरा देश एक साथ मिलकर नाविका सागर परिक्रमा की टीम को शुभकामनाएं दे रहा है और उनकी इस असाधारण यात्रा के लिए शुभेक्षा।'
 
‘नाविका सागर परिक्रमा’ की टीम को शुभकामनाएं देने और उनका उत्साह बढ़ाने की अपील देशवासियों से करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा है, 'अपनी शुभकामनाएं और प्रोत्साहन भरे विचारों को ‘एनएम’ (नरेन्द्र मोदी) ऐप पर ‘नाविका सागर परिक्रमा’ टीम के साथ साझा करें।' महिला टीम ने अपनी यात्रा गोवा के तट से शुरू की है। इनकी यात्रा दुनिया के विभिन्न सागरों से होते हुए मार्च 2018 में समाप्त होगी।
 
यह पूरी यात्रा पांच चरणों में पूरी होगी। इस दौरान टीम अपने पोत के साथ राशन और मरम्मत के काम के लिए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फॉकलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बंदरगाहों पर रूकेगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
स्कूल में मासूम की मौत पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज