1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi, Rahul Gandhi, Doctoral controversy

राहुल बोले, डोकलाम पर स्थिति स्पष्‍ट करें प्रधानमंत्री मोदी

Narendra Modi
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना  साधते हुए उनसे पूछा कि अगर वे अपनी पीठ थपथपा चुके हों तो चीन द्वारा डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण की खबरों के बारे में देश को जानकारी दें।
 
सूत्रों ने गुरुवार को कहा था कि चीन ने भारत के साथ गतिरोध वाले डोकलाम इलाके में  अपने सैनिकों की अच्छी-खासी तैनाती कर रखी है और विवादित इलाके से महज 12  किलोमीटर दूर उसने सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है। इस खबर के 1 दिन  बाद राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की है।
 
राहुल गांधी ने '500 सैनिकों की निगरानी में, चीन ने डोकलाम में सड़क चौड़ी की' शीर्षक  वाली खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया कि मोदीजी, एक बार जब आप अपनी पीठ  थपथपा चुके हों तो कृपया इस बारे में जानकारी देंगे? भारत और चीन के सैनिकों के बीच  डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण गतिविधियों को लेकर 16 जून को शुरू हुआ गतिरोध 73  दिनों तक चला था। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद तनाव कम  हो सका था। (भाषा) 
अगला लेख
पाक ने दी भारत को सर्जिकल हमले के खिलाफ चेतावनी