सम्बंधित जानकारी
- क्या शिवराजसिंह चौहान से नाराज हैं नरेन्द्र मोदी...
- बोहरा समाज से खुश हैं नरेंद्र मोदी, जानिए किन बातों ने उन पर छोड़ा गहरा प्रभाव
- मस्जिद में मोदी, चला बड़ा सियासी दांव...
- शत्रुघ्न सिन्हा ने साधा मोदी पर निशाना, जनता पूछ रही है सवाल- यह क्या हो रहा है...
- दाऊदी बोहरा समुदाय के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की 15 खास बातें
पेट्रोल-डीजल में आग...मोदी ने जेटली और वित्त सचिव के साथ की बैठक
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और डॉलर की तुलना में रुपए में जारी गिरावट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली और वित्त सचिव हसमुख अधिया के साथ एक बैठक की। बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बैठक की पुष्टि की है, लेकिन इस संबंध में कोई ब्योरा नहीं दिया। सूत्रों ने कहा कि शनिवार शाम को भी इनकी दुबारा बैठक होनी है।
समझा जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में आई तेजी और रुपए में गिरावट के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे दबाव पर जेटली ने प्रधानमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया है। तेल की कीमतों में तेजी से चालू खाता घाटा बढ़ने की आशंका है। डॉलर की तुलना में रुपए में गिरावट का भी अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव होने तथा देश में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विपक्षी दल पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों और रुपए के गिरते स्तर को लेकर लगातार सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर 10 सितंबर को 'भारत बंद' का भी आयोजन किया था। (वार्ता)
