1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi, Man ki baat

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मन की बात

Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देशवासियों के साथ विचार साझा करेंगे। आकाशवाणी से सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम की यह 36 वीं कड़ी होगी। इसके साथ ही इसके तीन साल पूरे हो जाएंगे। 
     
प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में लोगों से उनके विचार आमंत्रित करते हैं और उन्हें अपने संबोधन में शामिल करते हैं। यह कार्यक्रम, आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों से प्रसारित किया जाएगा। इस प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित होगा। 
       
'मन की बात' कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण रात आठ बजे भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कार्यालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा डीडीन्‍यूज के यू ट्यूब चैनलों पर भी उपलब्‍ध रहेगा। आकाशवाणी की वेबसाइट पर इसका प्रसारण होगा। (वार्ता) 
अगला लेख
गोलाबारी के बीच सबसे बड़ी चिंता सीजफायर के कायम रहने की