सम्बंधित जानकारी
- मुंबई के नालासोपारा स्टेशन पर फंसे यात्री, नौसेना बनी मददगार
- नज़रिया: क्या नरेंद्र मोदी- अमित शाह हड़बड़ाए से दिख रहे हैं?
- पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा, परंपरा से हटकर था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण
- वायुसेना ने सरकार को थमाया नए नोटों की ढुलाई का बिल, हरक्यूलिस पर खर्च हुए 29.41 करोड़ रुपए
- वादे पूरे करने के लिए मोदी सरकार को पांच साल की जरूरत : सुब्रमण्यम स्वामी
मोदी का गुजरात, जान दांव पर लगाकर इस तरह नाला पार करते हैं बच्चे
गुजरात के खेड़ा जिले में दो गांवों के बीच एक नाले को पार करने के लिए बच्चों को किस तरह अपनी जिंदगी दांव पर लगानी पड़ती है, इसका एक वीडियो एएनआई ने ट्विटर पर पोस्ट किया है।
दरअसल, नायका और भेराई गांव के बीच एक नाला है। इस नाले पर एक पुल भी बना था जो कि दो महीने पहले टूट गया था।
इस संबंध में जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया, लेकिन टूटे हुए पुल को नहीं सुधारा गया।
#WATCH: School children crossing a bridge between Naika & Bherai village of Kheda district. The bridge broke down 2 months ago. #Gujarat#WATCH: School children crossing a bridge between Naika & Bherai village of Kheda district. The bridge broke down 2 months ago. #Gujarat pic.twitter.com/7ToM5W783I
— ANI (@ANI) July 11, 2018
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह दो लोग मिलकर बच्चे को नाला पार करवा रहे हैं। यदि थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो बच्चे की जान पर बन सकती है।
बच्चों को इस तरह नाला पार करवाना लोगों की मजबूरी भी है क्योंकि यदि ऐसा नहीं करें तो उन्हें एक किलोमीटर के बजाय करीब 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा।
