1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi Chellange to Rahul Gandhi

नरेन्द्र मोदी की राहुल को खुली चुनौती, क्या 15 मिनट बोल भी पाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष...

Narendra Modi
चामराजनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल अति उत्साह में मर्यादा तोड़ देते हैं।
 
मोदी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या संसद में 15 मिनट बोल भी पाएंगे राहुल गांधी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि बिना कागज के वे बोलकर दिखाएं। राहुल हिन्दी, अंग्रेजी जिस भी भाषा में बोलना चाहते हैं, बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में आकर उपलब्धियों पर बोलें। 
 
कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है। कर्नाटक में भाजपा की आंधी चल रही है। उन्होंने कहा कि जहां भाई भतीजावाद है, वहां विकास नहीं हो सकता। 
 
मोदी ने कहा कि राहुल गांधी को तो देश का ज्ञान भी नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल चाहें तो मां की मातृभाषा में भी बोल सकते हैं। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस विकास में रोड़े अटकाने का काम करती है। चामराजनगर रेल लाइन 5 साल तक अटकी रही। दरअसल, कांग्रेस का स्वभाव ही अटकाना और लटकाना है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने कहा था कि मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। यदि मुझे संसद में बोलने दिया जाए तो मोदी 15 मिनट भी नहीं टिक पाएंगे। 
अगला लेख
भारत रूस से खरीदेगा 40 हजार करोड़ की मिसाइलें, मुश्किलें भी कम नहीं...