1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi, BJP, meeting, Amit Shah

प्रधानमंत्री मोदी ने की भाजपा अध्यक्ष, महासचिवों के साथ बैठक

Narendra Modi
नई दिल्ली। जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार रात भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की। समझा जाता है कि इस बैठक में संगठनात्मक मामलों और सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मसले पर विचार-विमर्श किया गया है।
 
         
यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक आवास सात, लोक कल्याण मार्ग पर हुई और यह भी समझा जाता है कि इसमें नेताओं ने देश की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की है। गौरतलब है कि इस वर्ष के अंत में कर्नाटक, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव होंगे। (वार्ता)
अगला लेख
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को मौत की सजा