सम्बंधित जानकारी
- आप नेता फुलका ने पहले कहा सेना प्रमुख ने करवाए धमाके, अब माफी मांगी
- भक्त आतंकी नहीं फिर 15000 पुलिस क्यों, अयप्पा शरणम गाने पर भक्तों की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री बिफरे...
- ताजमहल में नमाज के बाद पूजा का वीडियो वायरल, महिलाओं ने गंगाजल छिड़ककर लगाए जय श्रीराम के नारे
- इंदिरा गांधी के एक आदेश से घटी थी लोकतंत्र के इतिहास की सबसे बड़ी घटना, देश में लगा था आपातकाल...
- कांग्रेस ने की गुजरात चुनाव जैसी गलती, मोदी ने बनाया चुनावी मुद्दा
मोदी ने कहा- दिखने लगा है सबका साथ, सबका विकास मंत्र का असर
सुल्तानपुर (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सबका साथ-सबका विकास के जिस मंत्र के साथ उनकी सरकार ने राष्ट्र के विकास का संकल्प लिया था, वह सिद्धि में बदलने लगा है और उसके परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं।
मोदी ने सोमवार को हरियाणा में गुरुग्राम के सुल्तानपुर में जन विकास रैली को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के साढ़े चार साल के विकास कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने देश के विकास के लिए जो संकल्प लिया था उसके परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं।
उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा कि उनकी नीतियां लटकाने, भटकाने और अटकाने वाली रही हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प के साथ काम करती है और उसकी सिद्धि विकास के रूप में जनता तक पहुंचती है।
प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधित करने से पहले डिजिटल रिमोट के जरिए हरियाणा के कोंडली-मानेसर खंड पर 135 किलोमीटर लंबे वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया तथा मुजेसर से बल्लभगढ़ तक मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने पलवल में देश के पहले कौशल विकास विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे योजना 2003-04 में बनी थी और इसे राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार की नीतियों के कारण यह कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाया। इसमें डेढ़ दशक का समय लग गया और इसके निर्माण का खर्च भी कई गुना बढ़ गया। भाजपा सरकार ने जनहित में इस काम को प्रमुखता से लिया और 2 चरणों में पूरा कर दिया। (वार्ता)
