1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. My security is not a big issue - Priyanka Gandhi

मेरी सुरक्षा बड़ा मुद्दा नहीं, स्कूटी पर फाइन लगा है तो भर देंगे : प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा कि योगी यदि भगवा पहनते हैं तो धर्म को भी धारण करें। धर्म में हिंसा की कोई जगह नहीं होती।
 
प्रियंका ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है, किसी मुख्‍यमंत्री ने जनता से बदला लेने वाला बयान दिया है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में कहा कि यह संविधान के खिलाफ है और इसे किसी भी कांग्रेस शासित राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में पीड़ित परिवारों को धमकाया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस द्वारा अराजकता फैलाई जा रही है। हिंसा मामले में पुलिस अपनी कार्रवाई रोके। प्रियंका ने कहा कि जब आरोप साबित नहीं हो जाते तब तक किसी की भी संपत्ति जब्त नहीं की जाए। मैं हिंसा का कतई समर्थन नहीं करती।
 
अपनी सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मैं अपनी सुरक्षा का मुद्दा नहीं उठाऊंगी। इसका जनता से कोई लेना-देना नहीं है। प्रियंका ने कहा कि यदि स्कूटी पर फाइन लगाया गया है तो वह भर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद प्रियंका स्कूटी पर सवार होकर पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर गई थीं।
अगला लेख
सोना सस्ता हुआ, चांदी में भी 20 रुपए की गिरावट