1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mumbai receives first pre monsoon rain
Last Updated : बुधवार, 5 जून 2024 (10:27 IST)

मुंबई में हुई मानसून से पूर्व की पहली बारिश, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

Mumbai receives first pre monsoon rain
rain in mumbai: मुंबई के कई इलाकों में बुधवार सुबह मानसून से पूर्व की पहली बारिश (rain) हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। मुंबई के कुछ हिस्सों में सुबह करीब 7 बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि दादर, कांदिवली, मगथाने, ओशिवरा, वडाला, घाटकोपर जैसे शहर के कई हिस्सों में सुबह 7 से 8  बजे के बीच 4 मिलीमीटर से 26 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई।

 
यातायात और रेल सेवाएं सामान्य : मध्य और दक्षिण मुंबई के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हुई। अधिकारी ने बताया कि शहर में सड़क यातायात और रेल सेवाएं सामान्य हैं। मुंबई में मानसून आमतौर पर जून के दूसरे सप्ताह में आता है। पिछले महीने मुंबई में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश हुई थी, जिससे घाटकोपर इलाके में एक होर्डिंग गिर गया था और कई लोगों की मौत हो गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
मोदी सरकार की वापसी की आस में शेयर बाजार गिरावट से उबरा, Sensex और Nifty में रही बढ़त