अभिनेता सैफ अली खान पर हमला, क्या बोलीं मुंबई पुलिस?
attack on saif ali khan : मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना सैफ के बांद्रा स्थित आवास पर देर रात लगभग 2 बजे घटी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ALSO READ: फिल्म स्टार सैफ अली खान देर रात हमले में हुए घायल, लीलावती अस्पताल में भर्ती
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में घुस आया और दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ परिजन घर में मौजूद थे।
अधिकारी ने बताया कि चाकू से किए गए हमले में सैफ अली खान घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। बिल्डिंग के लोगों से भी पुछताछ की जाएगी कि क्या किसी ने हमलावर को देखा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अभिनेता के घर में हमलावर ने लूटपाट का प्रयास किया था?#WATCH | Mumbai | Police bring its sniffer dog as investigation is underway into the attack on actor Saif Ali Khan by an intruder in his Bandra home
— ANI (@ANI) January 16, 2025
Visuals from outside 'Satguru Sharan' building which houses the actor's apartment pic.twitter.com/whHZMGuiKE
सैफ अली खान ने ओमकारा, दिल चाहता है, कल हो ना हो और तानाजी: द अनसंग वॉरियर जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोकप्रियता हासिल की है।
edited by : Nrapendra Gupta

