1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Mukhtar Abbas Naqvi, Rahul held Gandhi, Iftar

नकवी का राहुल पर निशाना, बोले मेरी 'इफ्तार' जरूरतमंदों के लिए है...

Mukhtar Abbas Naqvi
नई दिल्ली। तीन तलाक पीड़ित महिलाओं और उनके परिवार वालों के लिए आज इफ्तार का आयोजन करने जा रहे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष की इफ्तार राजनीतिक लाभ के लिए है।


इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इफ्तार के आयोजन को लेकर वह कांग्रेस के साथ किसी तरह की स्पर्धा नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से इफ्तार का आयोजन किया गया है। पार्टी दो वर्षों के अंतराल के बाद इफ्तार दे रही है।

नकवी ने कहा, राहुल गांधी राजनीतिक लाभ के लिए इफ्तार का आयोजन कर रहे हैं। बहरहाल, मैं जरूररमंद लोगों के लिए इफ्तार दे रहा हूं। वैसे हम उनके साथ किसी तरह की स्पर्धा नहीं कर रहे हैं। (भाषा)
अगला लेख
सीएम कुमारस्वामी का मोदी को जवाब, मेरे लिए कर्नाटक की फिटनेस ज्यादा जरूरी