रतन टाटा के निधन से अंबानी, अडानी दुखी, जानिए क्या कहा?
नई दिल्ली। टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले रतन टाटा 86 वर्ष के थे। भारत के शीर्ष उद्योगपतियों ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रतन टाटा को भारत के सबसे प्रतिष्ठित और परोपकारी बेटों में से एक बताया।
अंबानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह भारत और भारतीय उद्योग जगत के लिए बहुत दुखद दिन है। रतन टाटा का निधन न केवल टाटा समूह के लिए बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर, रतन टाटा के निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है क्योंकि मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है।
अडाणी ने कहा कि भारत ने एक दिग्गज, एक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है जिन्होंने आधुनिक भारत के मार्ग को फिर से परिभाषित किया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रतन टाटा सिर्फ एक कारोबारी नेता नहीं थे, उन्होंने ईमानदारी, करुणा और व्यापक भलाई के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के साथ भारत की भावना को मूर्त रूप दिया। उनके जैसे दिग्गज अमर रहते हैं। ओम शांति।It is a very sad day for India and India Inc. Ratan Tata's passing away is a big loss, not just to the Tata Group, but to every Indian.
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) October 9, 2024
At a personal level, the passing of Ratan Tata has filled me with immense grief as I lost a dear friend. Each of my numerous interactions with…
आनंद महिंद्रा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ऐतिहासिक छलांग लगाने के कगार पर है और टाटा के जीवन और कार्य का हमारे इस स्थिति में आने में बहुत बड़ा योगदान है।India has lost a giant, a visionary who redefined modern India's path. Ratan Tata wasnt just a business leader - he embodied the spirit of India with integrity, compassion and an unwavering commitment to the greater good. Legends like him never fade away. Om Shanti ???? pic.twitter.com/mANuvwX8wV
— Gautam Adani (@gautam_adani) October 9, 2024
आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के निधन से भारत और भारतीय उद्योग जगत ने एक दूरदर्शी व्यक्तित्व को खो दिया। टाटा के निधन पर अपने शोक संदेश में बिड़ला ने कहा कि उनके फैसलों ने आर्थिक वृद्धि से परे लोगों के जीवन तथा उद्योगों को प्रभावित किया है।
बिड़ला ने कहा कि पिछले कई दशकों से मेरे परिवार और मेरी कई पीढ़ियों का टाटा के साथ करीबी संबंध रहा है। रतन टाटा ने टाटा समूह के बेहतरीन आदर्शों को मूर्त रूप दिया। उनके निर्णयों ने वित्तीय मापदंडों से कहीं आगे जाकर जीवन और उद्योगों को प्रभावित किया है। उनकी विरासत भारतीयों की भावी पीढ़ियों को ईमानदारी के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। भारत और भारतीय उद्योग जगत ने एक सच्चे दूरदर्शी व्यक्तित्व को खो दिया है।
महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'रतन टाटा के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। उनका दृष्टिकोण व्यवसाय से परे था, जिसने एक पीढ़ी को उद्देश्य और निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।'
टीवीएस मोटर कंपनी के मानद चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने कहा कि दिवंगत रतन टाटा वास्तव में एक बेहतरीन कारोबारी थे, जिन्होंने देश को व्यापारिक हितों से ऊपर रखा और उनका दृष्टिकोण वास्तव में देश तथा उसके लोगों के लिए परिवर्तनकारी साबित हुआ। श्रीनिवासन ने बयान में कहा कि टाटा वास्तव में एक बेहतरीन कारोबारी थे, एक ऐसा उद्योगपति जो सदी में एक बार ही किसी देश को मिलता है।
Edited by : Nrapendra Gupta

