Jio True 5G नेटवर्क से जुड़े 9 करोड़ से ज्यादा ग्राहक
- कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में JioAirFiber को मिली मजबूत शुरुआत
- Jio ने 47 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा किया पार
- जियो का शुद्ध लाभ बढ़कर 5445 करोड़ हुआ
रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने इस मौके पर कहा, जियो ने दुनिया का सबसे तेज़ 5जी रोलआउट पूरा कर लिया है और अब यह पूरे भारत में उपलब्ध है। JioAirFiber को लेकर ग्राहकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है, खासतौर पर टियर 3 और 4 के कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में JioAirFiber को मजबूत शुरुआत मिली है। अगली पीढ़ी के नेटवर्क, डिजिटल प्रौद्योगिकियों और सभी ग्राहक समूहों के लिए विशेष रूप से निर्मित उत्पादों में जियो का निवेश आने वाले वर्षों में स्थाई वृद्धि सुनिश्चित करेगा।
रिलायंस जियो ने आर्थिक मोर्चे पर भी शानदार नतीजे पेश किए हैं, जियो का शुद्ध लाभ बढ़कर 5,445 करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि कंपनी की प्रति ग्राहक प्रति महीने औसत राजस्व में कोई खास बढ़त देखने को नहीं मिली, परंतु इंडस्ट्री के जानकार इसका मुख्य कारण 5जी नेटवर्क पर की जा रही टेस्टिंग को मानते हैं जिसके लिए ग्राहकों से कोई पैसा नहीं वसूला जा रहा है। जियो का ग्राहक बेस भी 47 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।

