Daily Horoscope
Thu, 22 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi on Currency ban in Mumbai

नोटबंदी कुछ समय का दर्द, लंबे समय का फायदा : मोदी

Narendra Modi
पातालगंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और सुधारों को आगे बढ़ाने का संकेत देते हुए कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रहित में कठिन फैसले लेने से नहीं हिचकिचायेगी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी कुछ समय की परेशानी है।
 
मोदी ने कहा, 'उनकी सरकार और दीर्घकालिक नीतियों को लायेगी जो कि टिकाऊ और मजबूत होंगी।' इससे उच्च आर्थिक वृद्धि दर को बनाये रखने में मदद मिलेगी।
 
मोदी ने आज यहां पूंजी बाजार नियामक सेबी के नए शैक्षणिक और प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। यह संस्थान सेबी के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स के तहत काम करेगा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'उनकी सरकार सोची समझी और मजबूत आर्थिक नीतियों पर चलती रहेगी और कोई भी फैसला अल्पकालिक राजनीतिक फायदे के लिए नहीं करेगी।'
 
मोदी ने स्वीकार किया कि नोटबंदी की वजह से जनता को कुछ समय के लिए परेशानी हुई है, पर इससे लंबे समय में फायदा होगा। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे में भिड़े वाहन, 1 की मौत