biodatamaker
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi minister on reservation in Team India

मोदी के मंत्री ने मांगा 'टीम इंडिया' में आरक्षण

Modi minister
नई दिल्ली। मोदी सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने अपनी ही सरकार से मांग की है कि क्रिकेट में अनुसूचित जाति और जनजाति वालों को 25 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए।
 
सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री रामदास अठावले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौराने ये मांग रखी। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों 180 रनों की मिली करारी हार से निराश अठावले ने कहा कि एससी/एसटी को आरक्षण मिलने से एक मजबूत टीम का निर्माण होगा।
 
अठावले ने कहा कि भारतीय टीम इस वक्त अच्छा नहीं खेल रही है, इसीलिए मैंने आरक्षण की मांग की है। विनोद कांबली के बाद हमारे समाज का कोई भी खिलाड़ी टीम में नहीं आया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को क्रिकेट की बेहतरी के लिए इस पहलू पर गौर करना चाहिए।
 
ये भी पढ़ें
विंबलडन 2017 : जोकोविच में दम तो है, क्या जीतेंगे खिताब?