1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi minister Giriraj singh on Varis Pathan's comment

वारिस पर बवाल, क्या ये हिन्दुस्तान को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं?

Modi minister Giriraj singh
नई दिल्ली। AIMIM नेता वारिस पठान के 15 करोड़ और 100 करोड़ वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराजसिंह ने कटाक्ष करते हुए ट्‍वीट किया है कि क्या ये हिन्दुस्तान को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं।
 
सिंह ने एक ट्‍वीट कि जिसमें असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन का भी वीडियो भी है। ट्‍वीट में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ओवैसी का भाई कहता है- 15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो 100 करोड़ हिन्दुओं को बता देंगे। वारिस पठान का बयान है- 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे और ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद कहा जाता है। 
उन्होंने आगे कहा कि वे कांग्रेस, आरजेडी और टुकड़े-टुकड़े गैंग से पूछना चाहते हैं कि क्या ये हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं? एक अन्य ट्‍वीट में सिंह ने कहा- भारत से अच्छा माहौल दुनिया के किसी देश में नहीं सीएए वापस नहीं होगा। शरजील नहीं, अब्दुल कलाम चाहिए।
 
वारिस पठान के बयान पर राज ठाकरे और हैदराबाद से विधायक टी राजासिंह ने भी निशाना साधा है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को वारिस पठान ने कहा था कि 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे। आजादी लेनी पड़ेगी। जो चीज मांगने से नहीं मिलती, उसे छीनना पड़ता है। 
अगला लेख
डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा, बच्चे की जान लोगे क्या?