1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi minister controversial statement on Rahul Gandhi

घटिया बयान, राहुल गांधी को किसने कहा नाली के कीड़े जैसा...

Modi minister
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को लेकर बहुत ही आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने राहुल को नाली के कीड़े जैसा कहा है। 
 
एएनआई के ट्‍वीट के मुताबिक चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री गगन के जैसा, और जो आज के कांग्रेस अध्यक्ष हैं उनका आकार कैसा, नाली के कीड़े जैसा। चौबे के इस बयान के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। रिपोर्ट्‍स के मुताबिक चौबे ने राहुल को पागल भी कहा। 
 
केन्द्रीय मंत्री राफेल डील पर राहुल गांधी के हमलों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। चौबे ने महागठबंधन को महाठगबंधन बताते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जनक है। उन्होंने कहा कि देश को प्रगतिशील प्रधानमंत्री की जरूरत है। 
 
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी राजनीनित पार्टी के नेता ने विरोधी दल के नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इससे पहले मणिशंकर अय्यर मोदी को नीच कह चुके हैं। 
अगला लेख
शर्मनाक, विमान में नशे में यात्री ने महिला की सीट पर किया पेशाब