1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. MJ Akbar sexual harassment

#MeToo यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बोले केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर, आरोप लगाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करूंगा

MJ Akbar
नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर का बयान सामने आया है। एमजे अकबर ने कहा कि यौन उत्पीड़न के जो आरोप लगाए गए हैं, वे गलत और बेबुनियाद हैं। मैं आरोप लगाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करूंगा। 
 
एमजे अकबर ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ये आरोप क्यों लगाए गए हैं? इन गलत और  बेतुके आरोपों से मेरी छवि को नुकसान पहुंचा है। बिना पुख्ता सबूत के ये सभी आरोप लगाए  गए हैं।
 
गौरतलब है कि #MeToo अभियान के तहत करीब 10 महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर  यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इन महिला पत्रकारों में एक विदेशी महिला पत्रकार भी शामिल  हैं।
अगला लेख
ब्रिटेन में भारतीय मूल के दृष्टिहीन की मदद करेगा घोड़ा