गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. mig 29k aircraft makes maiden night landing on ins vikrant watch video
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 मई 2023 (22:18 IST)

पहली बार INS विक्रांत पर रात में उतरा मिग-29 K लड़ाकू विमान, देखें VIDEO और तस्वीरें...

पहली बार INS विक्रांत पर रात में उतरा मिग-29 K लड़ाकू विमान, देखें VIDEO और तस्वीरें... - mig 29k aircraft makes maiden night landing on ins vikrant watch video
नई दिल्ली। MiG-29K makes maiden night landing on INS Vikrant : मिग-29 के. (mig 29k) लड़ाकू विमान स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस (INS) विक्रांत पर रात के समय पहली बार उतरा जिसे भारतीय नौसेना ने ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ बताया है।
 
नौसेना ने कहा कि इस ‘चुनौतीपूर्ण’ ‘नाइट लैंडिंग’ परीक्षण के जरिए आईएनएस विक्रांत के चालक दल और नौसेना के पायलटों के संकल्प, कौशल और पेशेवर अंदाज का प्रदर्शन किया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि बुधवार रात को हासिल की गई जब जहाज अरब सागर में था।
 
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि आईएनएस विक्रांत पर मिग-29 के. की रात के समय पहली लैंडिंग करने से भारतीय नौसेना ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह नौसेना के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का संकेत है।
 
उन्होंने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण ‘नाइट लैंडिंग’ परीक्षण चालक दल और नौसेना के पायलटों के संकल्प, कौशल और पेशेवर अंदाज को भी प्रदर्शित करता है।’’
 
भारत में विकसित हल्के लड़ाकू विमान के नौसेना प्रारूप को फरवरी में विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर उतारा गया था। इससे अलग, रूस निर्मित मिग-29 के. विमान को भी भारत के प्रथम स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर उतारा गया था।
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रांत पर मिग-29के. को पहली बार सफलतापूर्वक रात के समय उतारे जाने पर भारतीय नौसेना को बधाई दी।
सिंह ने ट्वीट किया कि आईएनएस विक्रांत पर मिग-29के. के पहले ‘नाइट लैंडिंग’ परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना को बधाई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष सितंबर में भारत के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विक्रांत’ का जलावतरण किया था। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है, जिनके पास ऐसे बड़े युद्धपोतों के निर्माण की घरेलू क्षमताएं हैं। भाषा Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
New Parliament Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में अब 25 दल होंगे शामिल, विपक्षी एकता को लगा धक्का