1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. metoo campaign mj akbar ravishakar prashad

एमजे अकबर यौन शोषण मामले में केन्द्रीय मंत्री प्रसाद ने भी चुप्पी साधी

MJ Akbar
नई दिल्ली। विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंत्रि परिषद में अपने सहयोगी विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर टिप्पणी से बुधवार को इंकार कर दिया। 
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में प्रसाद ने मात्र इतना ही कहा कि यह प्रश्न आज के मंत्रिमंडल के विषय से संबंधित नहीं है।
इसके अलावा गुजरात में उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों पर हो रहे हमलों के बारे में भी उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
 
उल्लेखनीय है कि 'मीटू' अभियान के तहत अब तक कम से कम छह महिलाओं ने अकबर पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। (वार्ता)
अगला लेख
नाबालिग लड़के ने महिला को सेक्स से किया इंकार तो बन गई हैवान, और...