1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Meenakshi Lekhi CongressBJP

मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी से राम पर पूछा सवाल...

Meenakshi Lekhi
वडोदरा। भाजपा की लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इस दावे पर सवाल उठाया कि वे एक ‘शिवभक्त’ हैं और उनसे कहा कि वे भगवान राम पर अपना रुख स्पष्ट करें। मीनाक्षी ने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने 2007 में उच्चतम न्यायालय में रामसेतु मामले में दायर एक हलफनामे में भगवान राम के अस्तित्व से इंकार किया था।
 
नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी ने कहा कि गांधी को भगवान शिव का भक्त होने का दावा करने से पहले भगवान राम के अस्तित्व को स्वीकार करना चाहिए। वकील एवं राजनीतिज्ञ मीनाक्षी ने कहा कि ‘भगवान राम पर राहुल गांधी का रुख क्या है,  क्योंकि संप्रग सरकार ने रामसेतु को लेकर उच्चतम न्यायालय में दायर एक हलफनामे में भगवान राम के अस्तित्व से इंकार  किया था जो कि एक परम शिव भक्त हैं?’
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण पर कथित आपत्ति के संबंध में नेहरू-गांधी परिवार के अतीत पर सवाल उठाया। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के उच्च मूल्य की नोटबंदी के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जनधन योजना के तहत गरीबों के लिए 27 करोड़ बैंक खाते खोले जाने के बाद किया गया। (भाषा)
अगला लेख
अगर है भाजपा ईमानदार है तो लड़े बैलेट पेपर पर 2019 का चुनाव : मायावती