1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Mangal craft, ISRO scientist

इसरो ने मंगल यान से जुड़े आंकड़े किए सार्वजनिक

Mangal craft
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगल यान मिशन के 3 वर्ष पूरे होने के मौके पर सोमवार को इससे संबंधित वैज्ञानिक आंकड़े सार्वजनिक कर दिए। मंगल यान मिशन को 5 नंवबर 2013 को श्रीहरिकोटा से छोड़ा गया था।
 
इसरो की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 1 सितंबर 2014 से 23 सितंबर 2016 तक मंगल यान मिशन से प्राप्त आंकड़ों को आम जनता के लिए जारी कर दिया गया है। 
 
इस मिशन का मकसद मंगल ग्रह से जुड़ी जानकारियों को जुटाना है और इसमें इसकी सतह से जुड़ी जानकारी, इसकी बनावट, इस पर पाए जाने वाले खनिज तथा इसके वातावरण से संबंधित आंकड़े हैं। मंगल यान मिशन को 5 नंवबर 2013 को श्रीहरिकोटा से छोड़ा गया था और 24 सितंबर से इसने मंगल की परिक्रमा शुरू कर दी थी। (वार्ता) 
अगला लेख
महबूबा के कश्मीर में शांति के दावे को उमर ने किया खारिज