1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mamta Banerjee's statement about Maharashtra government

Maharashtra Political Crisis : उद्धव को मिला ममता बनर्जी का साथ, बताया BJP की साजिश

Maharashtra
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिराने की भारतीय जनता पार्टी की कोशिश की गुरुवार को आलोचना करते हुए इसे अनैतिक और असंवैधानिक तरीका करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जानबूझ कर ऐसे समय में महाराष्ट्र सरकार को संकट में डालने का प्रयास किया है जब राष्ट्रपति चुनाव नजदीक आ रहा है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने राज्य सचिवालय में कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संघीय ढांचे को भाजपा नीत केंद्र सरकार पूरी तरह से ध्वस्त कर रही है। वे एक अनैतिक और असंवैधानिक तरीके से महाराष्ट्र सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं।

ममता ने महाराष्ट्र की स्थिति को हैरान कर देने वाला बताते हुए कहा, लोगों के लिए, जनता के जनादेश के लिए और उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री) के लिए हम न्याय चाहते हैं। एमवीए का नेतृत्व कर रही शिवसेना के बागी विधायक मंगलवार को सूरत गए थे, जहां दिनभर ठहरने के बाद एक चार्टर्ड विमान से वे गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए। यह महाराष्ट्र में एमवीए सरकार गिराने की कोशिश प्रतीत होती है।

ममता ने सवाल किया, आप असम सरकार को संकट में क्यों डाल रहे हैं जब वे बाढ़ का सामना कर रहे हैं? उन्हें (विधायकों को) बंगाल भेज दीजिए और हम उनका अच्छा आतिथ्य सत्कार करेंगे तथा लोकतंत्र का भी ध्यान रखेंगे।(भाषा)
अगला लेख
14th BRICS Summit : पीएम मोदी बोले- ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग से नागरिकों को मिल रहा लाभ