1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mamata Banerjee's Anti Modi mission

ममता बनर्जी का 'एंटी मोदी' मिशन, सोनिया गांधी से मुलाकात में भाजपा को हराने और पेगासस मामले पर की चर्चा

Mamata Banerjee
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2024 के चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष को लामबंद करने का मिशन शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

ममता ने बताया कि बैठक सकारात्मक रही। ममता ने मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने 2024 के चुनाव में भाजपा को हराने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से पेगासस मामले पर भी चर्चा की। ममता ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए विपक्ष को एकजुट होना पड़ेगा।

सूत्रों ने बताया कि ममता ने सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचकर उनसे मुलाकात की। ममता ने इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ, अभिषेक मनु सिंघवी और आनंद शर्मा से मुलाकात की थी।
कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने वाली ममता बनर्जी का विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह पहला दिल्ली दौरा है।
अगला लेख
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बादलों का तांडव, 3 घटनाओं में 40 लोग लापता, 7 के शव मिले, फसलें तबाह, मकान ध्वस्त