शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. malabar exercise 2020 ins vikramaditya take part in exercise
Written By
Last Updated : मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (18:45 IST)

मालाबार में चीन के खिलाफ 'चक्रव्यूह', समुद्री लहरों पर भारत का 3 देशों के साथ युद्धाभ्यास

Malabar Maneuvers
नई दिल्ली। चीन से चल रहे तनाव के बीच अरब सागर में मंगलवार से मालाबार युद्धाभ्यास (Malabar Exercise) का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस युद्धाभ्यास में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेना हिस्सा ले रही है।
यह अभ्यास उस वक्त हो रहा है जब भारत-चीन के बीच तनाव का माहौल है। अभ्यास में हिस्सा लेने वाले चारों देशों ने हिन्द प्रशांत सागर में चीन के प्रभाव के खिलाफ क्वाड (Quad) नाम से ग्रुप बनाया हुआ है। इस अभ्यास से चीन बौखलाया हुआ है। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य (INS Vikramaditya) भी उतरा है। मालाबार युद्धाभ्यास 4 दिन चलेगा।
आज आईएनएस विक्रमादित्य ने अरब सागर में अपनी शक्ति दिखाई, वहीं अमेरिका नौसेना अपने एयरक्राफ्ट कैरियर निमित्ज को उतारा है। मिग 29 और अमेरिकी एयरक्राफ्ट एफ 18 भी साथ में मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया और जापान के युद्धपोतो ने भी अपना जलवा दिखाया। इस युद्धाभ्यास का पहला फेज बंगाल की खाड़ी में 3 से 6 नवंबर तक हुआ था। चारों देशों के युद्धपोत अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। मालाबार सीरीज अभ्यास भारत और अमेरिका की नौसेना के बीच 1992 से शुरू हुआ है। यह अभ्यास हर साल होता है। पिछली बार जापान में यह अभ्यास हुआ था। यह 24वां एडिशन है, जिसमें पहली बार ऑस्ट्रेलिया की नौसेना हिस्सा ले रही है।
ये भी पढ़ें
लक्ष्मी विलास बैंक से केवल 25000 रुपए ही निकाल सकेंगे ग्राहक, केंद्र ने तय की निकासी की सीमा