1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mahant Nritya Gopal Das's health deteriorated

बड़ी खबर, महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्‍या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने महंत नृत्य गोपाल दास का मेडिकल चेकअप किया।

खबरों के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ जाने के बाद सोमवार सुबह उन्हें मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। उनके ऑक्सीजन लेवल में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है।

इससे पहले अगस्त में महंत नृत्य गोपालदास कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिकवर होने के बाद वे अयोध्या लौटे थे।
अगला लेख
क्‍या अब शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन के लिए ‘सुनील दत्‍त’ बन पाएंगे?