सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ludhiana blast : police arrested Jaswinder singh from Germany
Written By
Last Updated : मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (13:28 IST)

बड़ी खबर, लुधियाना ब्लास्ट का आरोपी जर्मनी से गिरफ्तार

Ludhiana blast
लुधियाना। लुधियाना की जिला अदालत में हुए धमाके के मास्टरमाइंड जसविंदर सिंह मुल्तानी को पुलिस ने जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया है। वह प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा है। मीडिया खबरों के अनुसार, दिल्ली-मुंबई को भी टारगेट करने की साजिश रच रहा था।
 
जसविंदर पर ही किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की हत्या की साजिश रचने के भी आरोप लगे थे। उसने हत्या के लिए जीवन सिंह को उकसाया था। हालांकि उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
23 दिसंबर को लुधियाना कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर बने टॉयलेट में बम धमाका हुआ था। ये धमाका IED से किया गया था। हादसे में 1 व्यक्ति मारा गया था और 5 अन्य घायल हुए थे। जांच एजेंसियों ने आशंका जताई थी कि इस धमाके के पीछे मृतक का ही हाथ है।
 
अंदेशा जताया गई थी कि मृतक जब टॉयलेट में बम को असेंबल करने की कोशिश कर रहा था, तभी विस्फोट हो गया।