shradh paksha
Sat, 10 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan

'इंदौरी जायके' के साथ ताई ने मनाया महिला दिवस

Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर महिला सांसदों के लिए भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने महिला सांसदों को इंदौरी व्यंजनों से रूबरू करवाया। महिला सांसदों ने इंदौरी व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। ताई के इस आयोजन में महिला सांसदों ने सांस्कृतिककार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दीं। 
इस आयोजन में अभिनेत्री  हेमामालिनी, मेनका गांधी, किरण खेर, रूपा गांगुली, सुप्रिया सुले, अनुप्रिया पटेल, के. गीता सहित कई महिला सांसद शामिल हुईं। महिला सांसदों ने इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। 
उत्तर प्रदेश से आईं अंजू बाला ने 'गौरी चिरैया' गाने पर प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। लोकसभा अध्यक्ष का यह आयोजन इंदौरी स्वाद के बिना भला कैसे हो सकता था। इसलिए ताई ने यहां इंदौरी व्यंजनों का खास इंतजाम किया था। भुट्टे का किस, गराडू तथा जलेबी के स्वाद की चर्चा महिला सांसदों के बीच रही। कार्यक्रम का संचालन पूनम महाजन ने किया।
देखें वीडियो-
 
ये भी पढ़ें
कश्मीर में लोकसभा की दो सीटों पर उपचुनाव 9 व 12 अप्रैल को