Lok Sabha Election Results Live Commentary: क्या वायनाड सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका लड़ सकती हैं चुनाव
सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कहा कि जनता ने भाजपा और एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। मतदाताओं ने भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को आईना दिखाया है।
यह जनता की जीत : चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जनता ने किसी भी दल को बहुमत नहीं किया। यह जनता का परिणाम है। यह जनता और लोकतंत्र की जीत है। हम विनम्रता से जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं। ये लड़ाई जनता बनाम मोदी की थी। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नैतिक हार है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पीएम मोदी ने जो झूठ फैलाया था, जनता ने उनको सबक सिखाया। राहुल गांधी की दोनों यात्राओं के दौरान लाखों लोग जुड़े। हमारा कैंपेन सकारात्मक था। हमारे कैंपेन को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
-चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक के रुझानों में भाजपा को 237 सीटों पर बढ़त। कांग्रेस उम्मीदवार 97 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पिछली बार की तुलना में भाजपा को 66 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। यूपी में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान होता दिख रहा है। तृणमूल कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में डीएमके 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आंध्र प्रदेश में भाजपा की सहयोगी टीडीपी 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बिहार में जनता दल यू 15 सीटों पर आगे चल रहा है। महाराष्ट्र में भी विपक्षी गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 10, शिवसेना यूबीटी 11, एनसीपी शरद पवार 8, भाजपा 11, शिवसेना (शिंदे) 6, एनसीपी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
-चेन्नई में डीएमके और सहयोगी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, तमिलनाडु में अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में आईएनडीआईए गठबंधन की बढ़त का जश्न मनाया। तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन ज्यादातर सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। तमिलनाडु में मोदी के पसंदीदा नेता अन्ना मलाई पीछे चल रहे हैं।
- नरेंद्र मोदी वाराणसी से 21629 वोटों से आगे
- राहुल गांधी रायबरेली से 39338 से आगे
- अखिलेश यादव कन्नौज से 36726 वोटों से आगे
- डिंपल यादव मैनपुरी से 39985 वोटों से आगे
- हेमा मालिनी मथुरा से 87789 वोटों से आगे
- लखनऊ से राजनाथ सिंह 6269 वोटों से आगे
- अमेठी से स्मृति ईरानी 17775 वोटों से पीछे
- सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर घोसी से 2354 वोटों से पीछे।
- फैजाबाद (अयोध्या) में सपा नेता अवधेश प्रसाद 4791 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- मिर्जापुर में अपना दल की अनुप्रिया पटेल पीछे चल रही हैं। अपना दल का भाजपा के साथ गठबंधन है।
- बदायूं में भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य आगे चल रहे हैं। यहां अखिलेश के भाई आदित्य यादव पीछे चल रहे हैं।
- मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल 40 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
-मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने कहा कि अभी बहुत ही उत्साहपूर्ण क्षण है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी पार्टी आएगी और हम सरकार जरूर बनाएंगे। मथुरा से भी मुझे बहुत अच्छी लीड मिल रही है। अभी सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी से उम्मीदवार अजय राय ने कहा, "मैंने कल भी बताया था कि एग्जिट पोल मनगढ़ंत है, लोगों को गुमराह करने और मानसिक दबाव बनाने के लिए दिखाया गया था। हम जमीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं, मैंने कहा था कि INDIA गठबंधन नतीजे देगा और नतीजा… pic.twitter.com/L0nmMVGOfg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2024
#WATCH | Delhi: Congress General Secretary in-charge Communications, Jairam Ramesh says, "These trends show that the present (PM) is going to become former. This is his moral and political defeat...It has never happened before that the Prime Minister trails from his own… pic.twitter.com/LPxTE6SbtW
— ANI (@ANI) June 4, 2024
-चुनाव आयोग के मुताबिक शुरुआती रुझानों में वाराणसी सीट पर कांग्रेस के अजय राय ने बढ़त बनाई। प्रधानमंत्री मोदी पीछे हुए।
-चुनावी रुझानों से शेयर बाजार में 1600 अंकों की गिरावट।
#WATCH दिल्ली: चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 मतगणना पर कहा, "चांदनी चौक की सीट हम रिकॉर्ड वोटों से जीत रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटें भी भाजपा बहुमत से जीत रही है..." pic.twitter.com/T4KTmDFzWt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2024
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पर हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, "हमें बहुत विश्वास है... सारा देश चाहता है कि यह(हैदराबाद) भाजपा की सीट बन जाए और बन कर ही रहेगी।" pic.twitter.com/gukAXOhsY4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2024

