गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तरी सिक्किम में हिमस्खलन में लेफ्टिनेंट कर्नल, सैनिक की मौत
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 15 मई 2020 (08:31 IST)

उत्तरी सिक्किम में हिमस्खलन में लेफ्टिनेंट कर्नल, सैनिक की मौत

Avalanche | उत्तरी सिक्किम में हिमस्खलन में लेफ्टिनेंट कर्नल, सैनिक की मौत
नई दिल्ली। उत्तरी सिक्किम के पर्वतीय लुग्नक ला क्षेत्र में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों लोग हिमस्खलन की चपेट में आए 18 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक गश्ती एवं बर्फ हटाने वाली पार्टी उत्तरी सिक्किम में 14 मई को हिमस्खलन की चपेट में आ गई तथा राहत एवं बचाव टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद एक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टीए और सैपर सापला षणमुख राव की मौत हो गई, जो बर्फ में दब गए थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
राज्यों के साथ केंद्र नहीं करता है भेदभाव, वंदे भारत मिशन सभी फंसे हुए भारतीयों के लिए