गुजरात के सचिवालय में तेंदुआ घुसने से मचा हड़कंप
अहमदाबाद। गुजरात के सचिवालय में तेंदुआ घुसने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ घुसने की खबर मिलते ही परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया।
सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय, विधानसभा और कई मंत्रालय हैं। दरअसल, सुबह सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ 14 ब्लॉक्स कॉम्प्लेक्स में घुसते हुए दिखाई दिया था। यह खबर फैलते ही चारों ओर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। तेंदुआ करीब सुबह 7 बजे 7 नंबर गेट से घुसा।
गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा के मुताबिक ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, लेकिन जब तक वन विभाग की तरफ से इलाके को सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता है सभी गेट बंद रहेंगे। वन विभाग के करीब 200 कर्मचारी तेंदुए की तलाश में जुटे हैं।
WATCH: Leopard entered Secretariat premises in Gujarat's Gandhinagar, early morning today. Forest department officials are currently conducting a search operation to locate the feline (Source: CCTV footage) pic.twitter.com/eQYwATbk2b
— ANI (@ANI) November 5, 2018