1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news for 5 August 2024 in India

Weather Updates: देशभर में मानसून काफी सक्रिय, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ीं

हिमाचल में भारी बारिश के आसार, एमपी में भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त

Latest weather news
Weather Updates: देशभर में मानसून (Monsoon) काफी सक्रिय है। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं काफी बढ़ गए हैं। इनसे अनेक लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अभी मौसम काफी सक्रिय रहेगा और बारिश की आवृत्ति और बढ़ेगी। पूरे उत्तर भारत (North India) में इस समय मानसून की झमाझम बारिश देखने को मिल रही है।
 
राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज सोमवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश होने की संभावना भी है। दिल्ली-एनसीआर में धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली का सिलसिला जारी है जिसके चलते उमसभरी गर्मी बढ़ गई है।

 
मानसून की झमाझम बारिश : पूरे उत्तर-भारत में इस समय मानसून की झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि दिल्ली में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। बीच-बीच में तेज धूप के दर्शन भी हो रही हैं। ऐसे में उमसभरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

 
उत्तर भारत में इस वक्त मानसून मेहरबान : उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, कोलकाता समेत देश के अधिकांश हिस्सों में इस वक्त मानसून मेहरबान है। पहाड़ी इलाकों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। लैंडस्लाइड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र में भी भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त है। मौसम विभाग ने पालघर, पुणे और सतारा जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।
 
उत्तराखंड में 4000 से अधिक लोगों का रेस्क्यू : उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के बीच कई श्रद्धालु रास्ते में फंस गए हैं। उन्हें बचाने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। अब तक 4000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

 
एमपी में एक सप्ताह से भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त : मध्यप्रदेश में बीते एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फसलों को नुकसान हो रहा है और हादसे भी लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 7 दिनों से कहीं रुक-रुक कर तो कहीं मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी है।
 
नदियां उफान पर, भोपाल में औसत बारिश से भी ज्यादा बारिश : बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। निचली बस्तियों में पानी भर रहा है। पानी भरने से खेत तालाबों जैसे नजर आने लगे हैं। किसानों को फसल चौपट होने का खतरा सताने लगा है। भोपाल में औसत बारिश से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है। रविवार को भी झमाझम बारिश का दौर जारी है। राज्य के ज्यादातर इलाकों का यही हाल है। राज्य में जारी बारिश के कारण बरगी, इंदिरा सागर, कलियासोत, कोलार, तवा बांध, भदभदा सहित तमाम बांध लबालब हो गए हैं।
 
इंदौर में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना: इंदौर में आज दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 27.01 और न्यूनतम तापमान 22.95 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आर्द्रता 94% दर्ज की गई है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
असम में Love Jihad मामलों में मिलेगी आजीवन कारावास की सजा, CM हिमंत बिस्वा सरमा बोले- जल्द लाएंगे कानून