सोमवार, 30 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 30 September 2024
Last Updated : सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (09:33 IST)

Petrol Diesel Prices: हर जगह बदले पेट्रोल और डीजल के भाव, जानें ताजा दाम

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Petrol Diesel Prices: हर जगह बदले पेट्रोल और डीजल के भाव, जानें ताजा दाम - Latest Petrol Diesel Prices for 30 September 2024
Petrol Diesel Prices: वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल (crude oil) की कीमतों में नरमी आई है। इसका असर भारतीय तेल बाजार (Indian oil companies) में भी देखा जा रहा है। भारतीय तेल कंपनियों ने आज सोमवार सुबह कई शहरों में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diese) की कीमतों में बदलाव किया है। लेकिन दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के प्रमुख 4 महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी, जानें क्या हैं आपके नगर में कीमतें
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में भी गिरावट : कच्‍चे तेल की कीमतों में 24 घंटे में भी गिरावट दिखी है। ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 72.14 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी गिरावट के साथ 68.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव: दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
ये हैं अन्य नगरों में ताजा भाव : इसी प्रकार गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76 रुपए, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76 और भोपाल में पेट्रोल 106.15 और डीजल 91.55 रुपए प्रति लीटर हो गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 13 पैसे महंगा होकर 94.65 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 15 पैसे चढ़कर 87.76 रुपए लीटर बिक रहा है। एमपी की राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल 32 पैसे सस्‍ता हुआ और 106.15 रुपए लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 29 पैसे टूटकर 91.55 रुपए लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: यूपी में घटे पेट्रोल डीजल के दाम, जानें देशभर में क्या हैं ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Maharashtra : उद्धव ठाकरे का बड़ा खुलासा, विपक्षी खेमे में सेंध लगाएंगे भाजपा नेता, अमित शाह ने दिए निर्देश