• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 22 January 2025
Last Updated : बुधवार, 22 जनवरी 2025 (12:22 IST)

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानिए कि आपके नगर में क्या हैं भाव

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानिए कि आपके नगर में क्या हैं भाव - Latest Petrol Diesel Prices for 22 January 2025
Petrol-Diesel Latest Price: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार आज 22 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी कीमतें जस-की-तस बरकरार हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड (Crude) और ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) का भाव उतार-चढ़ाव के साथ ट्रेड कर रहा है लेकिन इसके बाद भी घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। 
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम, जानें नई कीमतें
 
बीती बार 14 मार्च 2024 को मिली थी राहत : आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को आखिरी बार 14 मार्च 2024 में संशोधित किया गया था। उस दौरान तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से कटौती की गई थी और आखिरी बार तभी आम लोगों को महंगे पेट्रोल और डीजल की कीमतों से राहत मिली थी। 
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें ताजा कीमतें
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
LIVE: केजरीवाल बोले, सरकारों के लिए सिर्फ ATM बन कर रह गया है मिडिल क्लास