1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lata Mangeshkar nephew Adinath collects ashes

लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ ने शिवाजी पार्क से अस्थियां एकत्र कीं

Lata Mangeshkar
मुंबई, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ ने सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क से उनकी अस्थियां एकत्र कीं, जहां उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल अंतिम संस्कार किया गया था।

सहायक नगर आयुक्त किरण दिघवकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमने अस्थि कलश लता के भाई और संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे आदिनाथ को सौंपा।” अस्थियां कहां विसर्जित की जाएंगी, इस बारे में अभी तक परिवार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लगभग 8 दशकों तक अपनी आवाज से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली लता मंगेशकर (92) का रविवार को निधन हो गया। उनका कल शाम शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।
अगला लेख
दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना, AQI 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई