1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. largest Khadi Tiranga is unveiled in Leh

लेह में लहराया सबसे बड़ा तिरंगा, जानिए क्या है 1,000 किलो भार वाले इस झंडे में खास...

Khadi
नई दिल्ली। गांधी जयंती के अवसर पर शनिवार को लेह में 225 फुट लंबा, व 150 फुट चौड़ा तिरंगा लहराया गया। 1,000 किलो भार वाला दुनिया का यह सबसे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा है। इसे खादी से तैयार किया गया है।
 
लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने शनिवार को खादी के कपड़े से बने 'तिरंगा' का उद्घाटन किया है। ध्वज का अनावरण उस दिन हुआ जब देश राष्ट्रपिता” महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है।
 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर सुदूर लेह में खादी से निर्मित 225 फुट लंबा, व 150 फुट चौड़ा 1,000 किलो भार का विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा लगाया गया। यह नागरिकों में स्वदेशी खादी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्वदेश प्रेम की भावना को बढ़ायेगा।
 
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, 'यह भारत के लिए बहुत गर्व का क्षण है कि गांधी जी की जयंती पर, लेह, लद्दाख में दुनिया के सबसे बड़े खादी तिरंगे का अनावरण किया गया। मैं इस भाव को सलाम करता हूं जो बापू की स्मृति को याद करता है, भारतीय कारीगरों को बढ़ावा देता है और राष्ट्र का सम्मान भी करता है।  जय हिंद, जय भारत!
अगला लेख
गांधीजी से जुड़े तथ्य : जानिए 20 अनजाने फैक्ट्स बापू के बारे में